पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमा भवन में शिफ्ट करें सरकारी अस्पताल

बीमा भवन में शिफ्ट करें सरकारी अस्पताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | अभा संत समिति मप्र धर्मरक्षा दल ने सरकारी अस्पताल को इंगोरिया रोड स्थित बीमा भवन में शिफ्ट करने की मांग एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर की है। समिति जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा व गो माता संत समिति संयोजक गोपालकृष्ण पंड्या ने बताया शहरवासी और करीब 200 से अधिक गांव के ग्रामीण सरकारी अस्पताल में उपचार कराने पहुंचते है, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं होने से उन्हें परेशान होना पड़ता है। शहर के मध्य होने से एम्बुलेंस भी कई बार जाम में फंस जाती है और घायल को समय पर उपचार नहीं मिल पाती है। इससे मरीज की कई बार माैत भी हो जाती है। बीमा अस्पताल में पर्याप्त सुविधा है। इसलिए सरकारी अस्पताल को बीमा भवन में शिफ्ट किया जाएं।





ताकि मरीजों को सुविधा मिले, अन्यथा समिति द्वारा धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...