पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | ग्राम रानी पिपल्या स्थित शासकीय गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत कर की है। शिकायतकर्ता गोपाल पंड्या, भुवान, मनोज सेन, गोपीलाल आंजना ने बताया सर्वे नंबर 05 बोरखेड़ा कांकर की ओर गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया जा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शासकीय जमीन पर कोई पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता है। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन सहित ग्राम सभा में प्रस्ताव के माध्यम से भी की गई है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटवाकर संबंधित पर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...