कांग्रेस नेताओं ने किया पटवारी का स्वागत
नागदा | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी का मंदसौर से लौटने के दौरान रविवार दोपहर नागदा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव दिलीपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी, राधे जायसवाल सहित कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नागदा-जावरा बायपास पर किसान कांग्रेस नेता बसंत मालपानी, कमल आर्य आदि ने पटवारी का स्वागत किया।