पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन का पारा एक डिग्री गिरकर 43 पर पहुंचा, उमस ने किया लोगों को परेशान

दिन का पारा एक डिग्री गिरकर 43 पर पहुंचा, उमस ने किया लोगों को परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | गर्म थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया है। हालांकि शनिवार को 44 के मुकाबले पारा एक डिग्री गिरकर 43 पर पहुंच गया। शाम से रुकी हवाओं ने उमस बढ़ा दी। इससे कूलर और एसी में भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक दिन के तापमान में कमी रहेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर ही रहेगा। इससे संक्रामक बीमारी भी फैलेगी। लू से बचने के लिए लोग कान और मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से निकले। क्योंकि शाम छह बजे तक गर्म हवा चल रही है। गौरतलब है मई के गुजरे 20 दिन में पारा चार बार 44 डिग्री को पार कर चुका है। बीते चार दिन में पारा 42 डिग्री अाैर दाे दिन 44 रहा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से कम नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...