नागदा | रमजान की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। त्योहार को लेकर गुरुवार शाम 6 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। समाजजन ने कहा कि एमजी रोड की शराब दुकान के पीछे का दरवाजा खुला होने से परेशानी आती है, कई बार विवाद भी हुए। जिस पर सीएसपी मानसिंह परमार व तहसीलदार विवेक सोनकर ने पुन: दरवाजा बंद कराने की बात कही। बैठक में शब-ए-कद्र पर उत्पात मचाने वाले पर कार्रवाई की बात भी समाजजन ने कही। बैठक में बिजली विभाग के एई हेमंतसिंह चौहान, नपा से आबिद अली, अब्दुल हमीद, फय्याज लाला, मनोज राठी, मनोज राठी बारदान वाला, पार्षद कमलेश चावंड, जगदीश मिमरोट, राधे जायसवाल सहित गणमान्य मौजूद थे।