- Hindi News
- National
- एमआरआई में पता चला दिमाग में घाव है माेहनश्री फाउंडेशन उठाएगा इलाज का खर्च
एमआरआई में पता चला दिमाग में घाव है माेहनश्री फाउंडेशन उठाएगा इलाज का खर्च
नागदा | सामाजिक संस्था एवं पीड़ित लोगों की सेवा हेतु स्व. मोहनलालजी राठी की स्मृति में राठी परिवार द्वारा गठित मोहनश्री फाउंडेशन द्वारा सराहनीय कार्य करते पीड़ित बच्चे के उपचार का बीड़ा उठाया है। मोहनश्री फाउंडेशन के संचालक मनोज राठी बारदानवाला ने बताया प्रकाश नगर गली नं. 3 निवासी 4 वर्षीय दक्ष बार-बार झटके आने की शिकायत थी। पीड़ित के परिवार आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने से वह बच्चे का उचित उपचार नहीं करवा पा रहे थे। ऐसे में जब राठी परिवार ने बच्चे को डाॅ. अनंत शर्मा को दिखाया तो उन्होंने बच्चे के दिमाग की एमआरआई व ब्रेन की ईईजी कराने की सलाह दी। जिस पर फाउंडेशन ने बच्चाें की उज्जैन जांच कराई। जांच में बच्चे के दिमाग में घाव होना पाया गया। जिससे उसे बार-बार झटके आते हैं। डाॅक्टरों के अनुसार बच्चे का उपचार लंबे समय तक चलेगा व 6 माह बाद बच्चे की पुनः जांच होगी।