पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नागदा के नागेश्वर ने एक महीने पहले लिखा था 18 मई को 4 बजे होगी मेरी मौत...और हुआ भी वही

नागदा के नागेश्वर ने एक महीने पहले लिखा था 18 मई को 4 बजे होगी मेरी मौत...और हुआ भी वही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के एक व्यक्ति ने अपनी मौत का दिन एक महीने पहले ही तय कर दिया था। हुआ भी वही। रतन्याखेड़ी रोड पर रहने वाले नागेश्वर पांचाल 18 अप्रैल से बेटे, रिश्तेदारों और दोस्तों से कह रहे थे 18 मई शाम 4 बजे मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं, तैयारी कर लो। उनकी बात पर किसी ने भरोसा नहीं किया। अंतिम समय तक वे अपनी बात पर अडिग रहे। आखिरकार उसी दिन शाम 4 बजे नागेश्वर की मौत हो गई। शाम 6 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। नागेश्वर के बेटे विजय पांचाल ने बताया करीब डेढ़ महीने पहले उनके पैर में एक फुंसी हो गई थी। कुछ दिन बाद वह फूट गई और घाव हो गया। काफी इलाज के बाद भी सुधार नहीं हो रहा था।

चर्चा में बोलते थे- जो तैयारी करना है, कर लो

नागेश्वर के करीबी लक्ष्मण पांचाल ने बताया बीमारी के दौरान वे अक्सर नागेश्वर से मिलने उनके घर जाते थे। इस दौरान बातचीत के बीच वे कई बार कहते कुछ ही दिन का मेहमान हूं, तब तक और मिल लो। यही बात वे बनवाड़ा निवासी रिश्तेदार सतीश पांचाल से भी कहते थे। विजय के अनुसार निधन से एक दिन पहले तक उनके पिता नागेश्वर एक ही बात कहते रहे, जो तैयारी करना है कर लो। मैं जाने वाला हूं। नागेश्वर की बात परिवार वालों के गले नहीं उतर रही थी। नागेश्वर की बात से सदमे में आया परिवार पूरी रात नहीं सोया। अलसुबह 3 बजे नागेश्वर ने बेटे विजय से कागज मंगवाया और उस पर मौत का दिन, समय और उसके बाद उठावने का समय सुबह 10 बजे का लिखवाया। रविवार को उसी समय नागेश्वर का उठावना होगा।

बेटा बोला- सुबह कागज पर लिखा था उठावने का समय, आज उसी समय होगा

नागेश्वर पांचाल

खबरें और भी हैं...