नागदा | नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा शहर के प्रमुख दो नालों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने के बाद शनिवार को वर्ल्ड बैंक दिल्ली की टीम ने शहर पहुंचकर नालों का निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने टीम सदस्यों के साथ दोनों स्थानों पर पहुंचकर नाला निर्माण की रूपरेखा जानी। टीम सदस्यों ने इस दौरान डिजाइन भी तैयारी की।