उन्हेल | उन्हेल-नागदा रोड़ नवादा चौपाटी स्थित शासकीय भूमि पर अज्ञात लोगों ने हनुमान प्रतिमा स्थापित कर दी। जिस पर एसडीएम रजनीश श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार दोपहर प्रतिमा वहां से हटाकर मंदिर पर विधि-विधान से स्थापित की गई। नागदा रोड़ पर उन्हेल नागदा व रेलवे स्टेशन रोड स्थित तिराहे के बीच शासकीय जमीन कुछ लोगों ने प्रतिमा रख दी। जिसकी जानकारी एसडीएम को मिली को तो उन्होंने नप को निर्देशित कर प्रतिमा वहां से हटवाई व छोटा तालाब स्थित शिव मंदिर पर स्थापित कराई। सीएमओ अशोक तिवारी ने पूजन कर प्रतिमा स्थापित की। भविष्य में तालाब सौंदर्यीकरण के समय प्रतिमा की तालाब पर प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रतिमा स्थापना के समय काेई विवाद ना हो इसलिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
प्रतिमा स्थापित करते सीएमओ।