नागदा | तीर्थ दर्शन योजना के तहत 54 यात्रियों का चयन रामेश्वर यात्रा के लिए हुआ। शुक्रवार को इन यात्रियों का स्वागत नपा सभा कक्ष में नपाध्यक्ष अशोक मालवीय ने कर जरूरी जानकारी उन्हें दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामसिंह शेखावत, विजय पोरवाल, सुनील गुर्जर, दीनदयाल चुकरी, सुभाष शर्मा, अर्चना वर्मा, रेखा मालवीय, नरेंद्र सेंगर, गंगाराम गुर्जर, इंजीनियर शाहिद मिर्जा आदि मौजूद थे। संचालन हरीश अग्रवाल ने किया। आभार नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत ने माना।