बॉडी बिल्डिंग में शहर के दिव्यांग बॉडी बिल्डर विशाल रोबट विजेता रहे हैं। विशाल के अनुसार 13 मई को के-ब्लॉक पार्क कालकाजी नई दिल्ली में आयोजित चैंपियनशिप में देशभर के सैकड़ों बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। जिसमें विशाल ने पांचवां स्थान हासिल किया। विशाल की उपलब्धि पर रोहित साहू, बादल शर्मा, नन्नू पांचाल, धीरज मेवाती आदि ने हर्ष जताया।