पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन कल उज्जैन में

ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल उज्जैन में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण एकता परिषद उज्जैन के तत्वावधान में अभा युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार सुबह 10 बजे गंगा गार्डन नृसिंह घाट उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। समाज की सीमा सारस्वत ने बताया सम्मेलन में रंगीन स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। जिसमें करीब एक हजार विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडेटा रहेगा। समिति द्वारा कुंडली मिलान की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र से भी समाजजन शामिल होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने का अनुरोध पुरुषोत्तम सारस्वत, विजयप्रकाश मेहता, डाॅ. अग्निवेश पांडेय, कृष्णचंद पुरोहित, पुरुषोत्तम पुरोहित, राकेश शर्मा, संजय उपाध्याय, देवेंद्र नागर, श्रीराम शर्मा, अनूप शर्मा, अनिल शुक्ला आदि ने किया है।

खबरें और भी हैं...