पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरूद नपं में 84 हजार लाभ का बजट पारित

कुरूद नपं में 84 हजार लाभ का बजट पारित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत की सामान्य सभा में वर्ष 2018-19 के लिए 84 हजार रूपए लाभ का बजट पास किया गया। इसमें 4396.55 लाख की आय और 4395.71 लाख के व्यय का अनुमान है।

बैठक में विभिन्न वार्डों में विद्युत पोल लगाने, आईएचएसडीपी आवास योजना, बाजार शुल्क समाप्त करने, आबादी पट्टा वितरण, बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, पैठू तालाब गहरीकरण समेत 24 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की मंशा के अनुरूप सभी वार्डों में वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति गठित करने का निर्णय भी इसमें शामिल था। आईएचएसडीपी योजनांतर्गत गरीबों को आबंटित आवासों को कुछ लाेगों द्वारा किराए पर दिए जाने के मामले में अध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर ने पार्षदों एवं कर्मचारियों की संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश दिए, जो जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। शासन के निर्णय पर बाजार शुल्क समाप्त करने पर निकाय को होने वाले लगभग 14 लाख रूपए के नुकसान की भरपाई के लिए शासन से मांग करने का निर्णय लिया गया। बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, सभापति वीरेन्द्र चंद्राकर, पार्षद रामेश्वर ध्रुव, उपयंत्री राजस्व निरीक्षक की समिति बनाने का निर्णय लिया गया, जो स्थल निरीक्षण कर 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। नगरीय क्षेत्र में वार्डवार शिविर लगाकर राजस्व विभाग के समन्वय से आबादी पट्टा बांटने का निर्णय लिया गया। पैठू तालाब गहरीकरण में पीआईसी द्वारा जारी अनापत्ति का अनुमोदन परिषद् में कराए जाने पर पार्षद रजत चंद्राकर, देवव्रत साहू, कंवल सिंह बंजारे, सुचिता अग्रवाल ने आपत्ति की और इसके विरोध में सभा का बहिष्कार कर दिया।

पार्षद मिथलेश बैस ने प्लेसमेंट कर्मचारियों को सीपीएफ की राशि का भुगतान करने का मामला उठाया, जिस पर सीएमओ ने बताया कि न्यायालयीन आदेश के कारण शेष राशि का भुगतान कर्मचारियों को किया जाना संभव नहीं है। लंबे समय से रूके नाली निर्माण को शुरू कराने के लिए स्थल परिवर्तन का निर्णय भी लिया गया। बैठक में सभी वार्डों के पार्षद, एल्डरमेन, विधायक प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सामान्य सभा
बिजली खंभे लगाने, आवास योजना, बाजार शुल्क समाप्त करने, सहित 24 विषयों पर चर्चा
कुरूद. नगर पंचायत की सामान्य सभा में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य।

खबरें और भी हैं...