नगरी| साधुमार्गी जैन शिविर ट्रस्ट एवं जैन श्रीसंघ नगरी द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए धार्मिक संस्कार शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को ओसवाल भवन नगरी में किया गया। पहले दिन शिविर में 100 बच्चे शामिल हुए। शिविर प्रतिदिन सुबह 8 से 10.30 बजे तक 26 मई तक चलेगा। दाेपहर को महिलाओं की क्लास होगा और रात में ज्ञानवर्धक स्पर्धा होगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के समाजजन भाग ले सकते हैं।