शिक्षक ने खेमिन को दी आर्थिक सहायता
शिक्षक ने खेमिन को दी आर्थिक सहायता
कुरूद | ग्राम सौंगा निवासी खेमिन साहू के इलाज के लिए प्राथमिक शाला सौंगा के शिक्षक राजेश साहू ने 2 हजार रुपए की सहायता उनके पिता राजकुमार साहू को दी। खेमिन के दिल में छेद है, जिसके इलाज के लिए पिता ने अपनी पूरी कमाई खर्च कर दी है और अब आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे उसका इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
46 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया
नगरी | ग्राम गढ़डोंगरी(रै) के 46 युवक-युवतियों व महिलाओं ने विधायक श्रवण मरकाम के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। इनमें क्रिकेट समिति के अध्यक्ष खिलेश नेताम, संजीव नेताम, लीलाधर नेताम, जगदेव बिसेन, चुम्मन लाल, सुरेंद्र सोरी, अशीष कुमार, राजबाई, भानबती, जयशीला मरकाम आदि शामिल थे। इस अवसर पर राकेश चौबे, सुंदर टंडन, आत्माराम यादव, पन्ना मरकाम आदि शामिल हैं।