पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 43 डिग्री में भी पैदा किया मशरूम

43 डिग्री में भी पैदा किया मशरूम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
43 डिग्री में भी पैदा किया मशरूम

मगरलोड | श्री राजीव लोचन किसान उत्पादक कंपनी मेघा में अब पैरा मशरूम का उत्पादन शुरू हो चुका है। यहां किसान पूर्णानंद पटेल ने 42-43 डिग्री तापमान में भी मशरूम उत्पादन करने में सफलता पाई है। विशेषज्ञ किसान चोवाराम ने बताया कि यह मशरूम स्वाद में बेहद लजीज होता है और हाथोंहाथ बिक जाता है। इसकी कीमत 300 से 400 रुपए तक रहती है। जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू का कहना है कि मशरूम उत्पादन के इच्छुक किसान श्री राजीव लोचन किसान उत्पादक कंपनी मेघा में संपर्क कर सकते हैं। कंपनी द्वारा उन्हें खाद, बीज, दवा के साथ तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

घटिया नाली निर्माण की शिकायत

बेलरगांव | ग्राम बेलरगांव के अावासपारा में 20 लाख रुपए की लागत से जारी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण जिपं सदस्य सत्यवती ने किया। इस दौरान उन्हें वार्डवासी कोमल यादव, अयतुराम, मानसिंह, ईश्वरदास मानिकपुरी आदि ने बताया कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता हो रही है। इसकी शिकायत करने पर ठेकेदार के मुंशी गांव वालों को धमकी देते हैं। एक बोरी सीमेंट में 18 धमेला रेत मिलाई जा रही है। बेस मात्र एक इंच की की जा रही है। क्युरिंग भी नाममात्र के लिए हो रही।

महिलाओं ने स्वच्छता का दिया संदेश

नगरी | ग्राम पंचायत रानीगांव में महिला कमांडो ने सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...