पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोली में सवार होकर पहुंचे देवी देवताओं के प्रतीक

डोली में सवार होकर पहुंचे देवी-देवताओं के प्रतीक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोली में सवार होकर पहुंचे देवी-देवताओं के प्रतीक

नगरी |
दिव्य ज्योतिर्लिंग भीमा कोटेश्वर महादेव के प्राकट्य दिवस पर नगरी क्षेत्र में तीन दिवसीय मेला महोत्सव का शुभारंभ हवन एवं रुद्राभिषेक के साथ हुआ। मेले में दिनभर विभिन्न गांवों के देवी-देवताओं का आगमन डांग डोली के साथ होता रहा। इनका स्वागत देव स्थल खम्बेश्री में पूजा-अर्चना कर किया गया। शाम को देवी-देवताओं का जात्रा हुआ। इस दौरान देवों के आकर्षक नृत्य से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। इस दौरान विधायक श्रवण मरकाम, मनोज मंडावी, स्वामी सत्यनारायण बाबा, अवधूत बाबा, दीपक दिव्य, जुगरु बाबा, आशाराम बाबा, तुकाराम बाबा, मोहन बाबा, अमृत बाबा, अर्जुन मरकाम, लेखराम, धनीराम समेत बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से आए श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...