योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: वामन
नगरी| उप-तहसील कुकरेल के ग्राम चिंवरी में भाजपा का स्थापना दिवस वामन साहू के आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. हेमचंद यादव को श्रद्धांजलि दी गई। वामन साहू ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में आनंदराम मरकाम, शिशुपाल मरकाम, बिसरुराम वट्टी, बसंत मरकाम, रामेश्वर मंडावी, रामसुंदर नेताम आदि उपस्थित थे।