नहरी पानी की मांग पर किसानों ने किया प्रदर्शन
नाहरगढ़. प्रदर्शन करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
नाहरगढ़| क्षेत्र के किसानों के लिए नहरी पानी की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने उपतहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया ।
भारतीय किसान संघ के अमृतलाल छजावा ने बताया कि किसानों को उपज का न्यूनतम मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान कर्जदार होता जा रहा है। सरकार ने इस समस्या पर विचार नहीं किया तो उग्र आंदोलन करना पड़ सकता है। क्षेत्र के किसान वर्ष 2011 से नहरी पानी को लेकर सरकार को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि हर खेत को पानी, हर हाथ को काम, कृषि उपज के पूरे दाम को लेकर भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा। इस दौरान जिला सदस्य बाबूलाल, जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण नागर, तहसील अध्यक्ष देवकिशन नागर, तहसील मंत्री हंसराज नागर, नवलकिशोर नागर, चंद्रमोहन, बृजमोहन और हरदयाल नागर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।