प्राकट्य दिवस पर युवाओं ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का लिया संकल्प
कस्बे में स्थित भगवान जगदीशजी के मंदिर पर बुधवार को ब्राह्मण समाज नवयुवक मंडल की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। जिसमें कस्बे सहित क्षेत्र के समाजबंधुओं ने भाग लिया।
समाज के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने विचार व्यक्त किए। नवयुवकों व समाज के लोगों ने गर्मी में अपने घरों व सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शृंगी, संरक्षक नितेष शर्मा, प्रवीण शृंगी, भगवानलाल गौतम, हेमंत भार्गव, शैलेंद्र शर्मा, रामनारायण शर्मा, राहुल शर्मा, नवीन शर्मा, महावीर शर्मा, रोहित शर्मा, टिंकू तिवारी, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, विकास भार्गव, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।
छबड़ा. ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा ग्राम आंचोली की आेर से बुधवार को शर्मा बस्ती में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। प्रमोद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नितेश शर्मा, टिन्नू शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, ललित शर्मा, सुनील शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गिरिराज शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, पंकज शर्मा, नरेश शर्मा, मयंक शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
अटरू. ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती ढोक तलाई हनुमान मंदिर परिसर में एकत्रित होकर मनाई। जयंती के अवसर पर बैठक का ब्राह्मण समाज ने आयोजन कियाए जिसकी अध्यक्षता पूर्व तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने की। इस मौके पर सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज का युवा तहसील अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा को बनाया गया। इस दौरान युवा तहसील अध्यक्ष ने एक सप्ताह में कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं। आगामी बैठक ढोक तलाई हनुमान मंदिर पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान दिनेश गौतम, आदित्य पांडे, आशीष गौतम, अमित त्यागी, रोबिन त्यागी, हिमांशु शर्मा, अंशुमान पांडे, सुरेंद्र शर्मा, लवेश शर्मा सहित कई युवा मौजूद रहे।
शोभायात्रा का किया स्वागत: बारां. ब्राह्मण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस पर सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का उर्मिला जैन भाया ने स्वागत किया। श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया ने बताया कि मंगलवार को ब्राह्मण समाज की आेर से शहर में निकाली गई शोभायात्रा श्रीजी चौक स्थित भाया के आवास के सामने पहुंची तो उन्होंने स्वागत किया। वहीं भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का भीमदल व्यायामशाला व हिंदू अखाड़ा समिति की ओर से बलवंत सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। हिंदू अखाड़ा समिति जिलाध्यक्ष माधोलाल सुमन व महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर बलदेव सिंह, बलवीर सिंह, विशाल तिवारी, मनोज तिवारी, अशोक, लक्ष्मण सिंह, राजकुमार, रवि मालवीय, ओम सुमन, महेंद्र नकवाल, रोहित, नारायण, महेंद्र नरवाल, बबलू घेंघट, मोहन प्रजापति, जयपाल प्रजापति, रामस्वरूप, हरिसिंह, मदन रैगर, मुकुट, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।
बारां. शहर में भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस पर मंगलवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने के बाद देर शाम को सब्जीमंडी में महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए।
नाहरगढ़. कस्बे में बुधवार को परशुराम जयंती मनाते ब्राह्मण समाज के लोग।