कस्बे के सेठ ललजुराम जगन्नाथ मेमोरियल हाॅल में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कस्बा निवासी लेखक वरिष्ठ शिक्षक हंसराज नागर की लिखी हाड़ौती का लालकिला पुस्तक का विमोचन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ललित मीणा थे। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के बाद लेखक हंसराज नागर व कस्बे के बुजुर्ग गोपालदास भंडारी का सम्मान किया गया।
इस दौरान समाजसेवी संस्थाएं रामकृष्ण ग्रामीण सेवा संस्थान, हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी, गायत्री परिवार, भारत विकास परिषद सहित कस्बेवासियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान के आधुनिक दौर में हम इतिहास को भूलते जा रहे हैं। अधिकांश लोगों को पुरासंपदा के इतिहास की कोई जानकारी नही है। ऐसे में ऐसी दुर्लभ पुस्तकों से नई युवा पीढ़ी इतिहास की जानकारी मिल सकेगी। पुस्तक के लेखक शिक्षक हंसराज नागर ने बताया कि नाहरगढ़ के लालकिले के बारे में भी कई तरह की किवदंतियां थी। पूर्व में फेसबुक पर भी नाहरगढ़ के लालकिले के इतिहास के बारे में कई अंक प्रस्तुत किए। वहीं दो वर्ष तक लगातार प्रयास करने पर कई इतिहासकारों व पुराने दस्तावेजों, शिलालेखों, पुराने चित्रों आदि की सहायता से हाड़ौती का लालकिला पुस्तक की रचना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कवि व लेखक डाॅ. ओम नागर ने की। विशिष्ट अतिथि इतिहासकार गजेंद्र सिंह यादव, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. महेंद्र गर्ग, लेखक व कवि डाॅ. कौशल तिवारी, श्रीधाकड़ कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरिशंकर नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर, ताराचंद गुर्जर, सलाहकार अध्यक्ष मुरलीधर भार्गव, किशनगंज के पूर्व बीईईओ सुरेश गोठवाल सहित भारतीय संस्कृति ग्रंथों के शोधकर्ता ऋषि मदनमोहन गर्ग थे। संचालन नितेश शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंघल, समाजसेवी मुरलीधर भार्गव सहित बड़ी संख्या में कस्बे के समाजसेवी मौजूद थे।
हाड़ौती का लालकिला पुस्तक का किया विमोचन, लेखक और बुजुर्गों का किया सम्मान
नाहरगढ़. कस्बे में आयोजित समारोह में पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।
पुरासंपदाओं का भी पुस्तक में वर्णन
लेखक वरिष्ठ शिक्षक हंसराज नागर ने बताया कि पुस्तक में लालकिले के साथ ही नाहरगढ़ के आसपास की संपूर्ण पुरासंपदा व प्राचीन तीर्थ आसलगढ़ मामता का मंदर, प्राचीन तीर्थ कपिलधारा, सीताबाड़ी, रामगढ़, शाहाबाद, गुगौर, बारां सहित अन्य स्थानों का भी उल्लेख कर उनसे संबंधित जानकारियां दी गई है। जिससे आमजन को उनके बारे में रोचक जानकारियां मिल सकेंगी।