अप्रैल महीने में भी घना कोहरा, वाहन चालकों को हुई परेशानी
नाला | अहले सुबह घने कोहरे के छा जाने से राहगीरों को सड़कों में यातायात करने में काफी परेशानी हुई। सूर्य उगने के बाद भी लगभग 7 बजे तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। जिससे दो पहिया से लेकर हर तरह के वाहनों को बत्ती जलाकर गुजरना पड़ा। इस कोहरा से पैदल और साइकिल से सड़क चलते हुए लोगों को सावधानी के साथ दूरी तय करना पड़ा। इस घने कोहरे से भले ही क्षेत्र में कहीं अप्रीतिकर घटना नहीं घटी है लेकिन सुबह सुबह सड़क में आवाजाही करने लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। गरमी के इस मौसम में कभी कड़ी धूप, कभी बारिश और अब कोहरा का कहर से क्षेत्र के किसान खेती कार्य को लेकर चिंतित हैं। जानकारों का मानना है कि इस तरह के मौसम में हो रहे बदलाव के संकेत अच्छे नहीं है।