पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेटुआसोल एवं महेशमुंडा में हैंड वाशिंग यूनिट खुला

पेटुआसोल एवं महेशमुंडा में हैंड वाशिंग यूनिट खुला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला|नाला प्रखंड के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को साफ एवं हस्त प्रक्षालन के तरीके सिखाया गया। क्षेत्र के पेटुआसोल एवं महेशमुंडा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति एवं पंचायत के मुखिया राजा मुर्मू ने संयुक्त रूप से हैंड वाशिंग यूनिट का उद्घाटन किया। बीडीओ ने उपस्थित बच्चों को हाथ धोने, साफ-सफाई के उपरांत ही भोजन करने तथा हमेशा साफ कपड़े पहनने की बात कही। गंदगी से फैलने वाली बीमारी के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों ने इस पहल की काफी सराहना की है।

खबरें और भी हैं...