पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर लगे दिशा निर्देशन बोर्ड आंधी से क्षतिग्रस्त, जांच की मांग

सड़क पर लगे दिशा निर्देशन बोर्ड आंधी से क्षतिग्रस्त, जांच की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य मार्ग में मुर्गाबनी के पास हल्की आंधी तूफान में दिशा निर्देश बोर्ड पूरी तरह से धराशाही हो गया है। आने वाले वर्षा में सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगा। इतना ही नहीं पुल में जितने भी एप्रोच सड़क का निर्माण हुआ है वह भी वर्षा में क्षति ग्रस्त हो जाएगा। ये बातें नाला विधानसभा के विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा। उन्होंने कहा कि उक्त दिशा निर्देश बोर्ड की प्राक्कलित राशि लगभग 30 लाख की है। उनके द्वारा सरकार को जांच हेतु आवेदन भी दिया गया था। उक्त सड़क पर नाला विधायक को पूर्व से ही संदेह था कि सड़क निर्माण कार्य में लूट हुआ है।

आंधी में गिरा दिशा-निर्देशन बोर्ड।

खबरें और भी हैं...