स्थल का जांच करने पहुंचे अधिकारी।
भास्कर न्यूज|नाला
बीते दिनों जल संचयन के लिए प्रस्तावित योजनाओं का रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने धरातलीय जायजा लिया। नाला प्रखंड के दलाबड़, कुलडंडाल, टेशजोड़िया एवं पाकुड़िया पंचायत के वैसे स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिस संबंध में जन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इस क्रम में बीडीओ ने सियारकेटिया एवं कालापानी गांव में डीप बोरिंग के लिए स्थल देखा जबकि कुलडंडाल और पाकुड़िया में जीर्णोद्धार के लिए तालाब का निरीक्षण किया। सुंदरबाड़ी में पर्कोलेशन टेंक निर्माण के लिए जमीन का भौतिक सत्यापन किया गया। इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि क्षेत्र में जल संचयन की अपार संभावना है । इसके मद्देनजर खास तालाब का जीर्णोद्धार, डीप बोरिंग एवं पर्कोलेशन टैंक के माध्यम से जल संचयन के साथ साथ खेती कार्य के लिए कारगर साबित होगा। इस मौके पर सहायक अभियंता निखिल कुमार साह के अलावा स्थानीय किसान मुख्य रूप से उपस्थित थे।