सुखने लगी नदी, हो सकता है जल संकट
नाला|गर्मी के इस मौसम में प्रखंड क्षेत्र के तालाब, जोड़िया और नदी का जलस्तर क्रमशः नीचे जाने लगा है। वर्तमान समय में धूप और तपिश का कहर इस कदर बढ़ने लगा है कि क्षेत्र के अधिकांश पोखरा अब वीरान दिखने लगा है तथा अजय और कुरुली नदी में रेत भी संकरी होकर किसी तरह अपनी पहचान दिखाने भर रह गई है। इस जलाशय का पानी से क्षेत्रवासी जहां सिंचाई के लिए उपयोग करते हैं वहीं मवेशी को नहलाने और प्यास बुझाने के लिए सशक्त माध्यम मानते है। गांव के निकटस्थ तालाब और जोड़िया का पानी सूख जाने से लोगों को दूर ले जाकर मवेशी का प्यास बुझाना पड़ता है। इन दिनों गांव के पुराने तालाब का जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन द्वारा पहल शुरू किए जाने से किसानों में खुशी है।