कुंडहित|झारखंड के मरीजों का पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल में इलाज नहीं हो रहा है। जिस कारण कुंडहित नाला मसलिया सहित बंगाल से सटे गांव के ग्रामीण काफी चिंतित है। जिप सदस्य भजहरि मंडल ने बताया कि झारखंड के मरीज सदर अस्पताल सिउड़ी पर निर्भर थे। जिसपर बंगाल सरकार ने झारखंड के मरीजों के इलाज पर रोक लगा दिया। सरकार को इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए पहल करना चाहिए। अगर इस पर सरकार द्वारा पहल नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।