पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक से 1 लाख रु. निकालते ही झपट कर भागे अपराधी

बैंक से 1 लाख रु. निकालते ही झपट कर भागे अपराधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनइटांड़ कुम्हारपट्टी के रहने वाले राहुल कुमार बैंक से रुपए निकाल कर घर के दलहीज पर कदम भी नहीं रख पाए थे कि बाइक पर सवार दो अपराधी उनके हाथ से झोला झपट कर भाग निकले। झोला में एक लाख रुपए थे। घटना की शिकायत राहुल कुमार ने धनसार थाना में की है। राहुल वन विभाग में सप्लाई का काम करते है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को घर में सत्यनारायण भागवान की पूजा थी। एक दोस्त से उधार पैसे लिए थे, वह भी लौटाना था। पैसा निकासी करने के लिए वह हीरापुर एसबीआई ब्रांच गए। जहां उन्होंने दो लाख रुपए की निकासी की। बैंक ने उन्हें 50-50 का चार गड्डी दिया। बैंक में ही उन्होंने एक लाख रुपए दोस्त को लौटा दिया। इसके बाद एक लाख रुपए झोला में रख कर घर लौट गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने दरवाजे के समीप बाइक खड़ा कर झोला लेकर घर के अंदर जाने वाले थे। इसी दौरान हाईस्पीड बाइक पर सवार दो युवक आए और हाथ झोला झपट कर मनइटांड़ मेनरोड की ओर भाग निकले। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन अपराधी भाग निकले।

मास्क पहना था अपराधी

राहुल ने बताया कि बाइक चला रहा अपराधी मास्क पहन रखा था। उसका चेहरा नहीं दिख रहा था। वहीं बाइक के पीछे बेठा अपराधी नाला रंग का शर्ट पहने हुए था। उसका चेहरा खुला हुआ था।

खबरें और भी हैं...