बैठक में पेंशन का भी मामला उठा
बैठक में पेंशन का भी मामला उठा
समीक्षा बैठक में वृद्धावस्था पेंशन का मामला भी उठा जिसमें बताया गया है हाजिरा बीवी नामक लाभुक का पैसा अवैध रूप से सीएसपी संचालक द्वारा निकासी करने की बात सामने आया डीडीसी ने उक्त मामले को लेकर सीओ से जांच कर कारवाई करने की बात कहीं। मुखिया के अनुसार उत्तर पियारपुर पंचायत से वृद्धावस्था पेंशन के लिए एक सौ आवेदन अंचल कार्यालय में जमा किया गया है, जिसमें सात विकलांग भी शामिल हैं। लेकिन अबतक आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ है। जिससे लाभुक सरकार के लाभ से वंचित हैं। वहीं कृषि विभाग से आए पदाधिकारी ने किसानों को बताया कि इस वर्ष भी 50 प्रतिशत की छूट पर लैंपस से बीज वितरण किया जाएगा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संसद आदर्श ग्राम पंचायत में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, 20 घंटा बिजली उपलब्ध कराने, उत्तर पियारपुर एवं मध्य पियारपुर पंचायत को जोड़ने वाले बहुडुब्बी गंगा नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य शुरू करने, कचहरी घाट से संसद आदर्श ग्राम पंचायत तक सड़क निर्माण करने सहित अन्य मूलभूत सुविधा को बहाल करने की बात कही।