विधायक ने किया आदिवासी छात्रावास का उद्घाटन
नाला|नाला के झामुमो विधायक रवींद्रनाथ महतो ने फीता काटकर मंगलवार को 50 बेड वाले आदिवासी बालक छात्रावास का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति के छात्रों को छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने में काफी सुविधा मिलेगी। कल्याण विभाग द्वारा 85 लाख की लागत से इस नव निर्मित भवन के बारे में संवेदक अशोक मंडल एवं उत्तम कुमार महतो ने बताया कि 30 कमरा के अलावा सामने एवं बीच में दो बड़ा हाॅल के साथ साथ रसोई घर एवं अन्य सुविधा उपलब्ध है। मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी विनय कुमार, कनीय अभियंता आरएन शर्मा के अलावा समर माजि, गौरी सिंह, गुपीन सोरेन, सलीम जहांगीर, भवसिंधु लायेक, सेख फटीक आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।