पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरकापहाड़ी पर्यटन के रूप में होगा विकसित

चरकापहाड़ी पर्यटन के रूप में होगा विकसित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम चरकापहाड़ी मेला का विधिवत उद्घाटन जामताड़ा के पूर्व नपं अध्यक्ष सह भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने नारियल फोड़ कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंडल ने कहा कि चरकापहाड़ी का मेला क्षेत्र के लिए काफी चर्चित मेला है। बहुत पहले से चल रहे इस दो दिवसीय मेला का लोग काफी आनंद एवं उल्लास के साथ देखने आते है। सरकार से इस मेला स्थान को पर्यटन के रुप में विकसित करने की मांग की जायेगी। कहा कि राज्य में रघुवर सरकार द्वारा इस प्रकार के पर्यटन स्थल को काफी महत्व दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को मेला का निर्भिक होकर आनंद लेेने की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने मां चरकापहाड़ी मंदिर में पहुंचकर माथा टेका एवं पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। मौके पर मुख्य रूप से गोरायनाला मंडल के भाजपा अध्यक्ष बासुदेव गोराई, जीतु, प्रकाश, गणेश दास, शांति, महेश, मनोज, चंदन बाउरी, खोकन, मनोज, सैकत, किरीटी मंडल, रंजीत सेन, प्रकाश बाउरी, लुधु कोल, राजेश आदि थे।

चरकापहाड़ी मेले का उद्घाटन करते भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल।

खबरें और भी हैं...