नाला|गुरुवार को झारखंड जैव विविधता पर्षद द्वारा नाला प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत राजकीयकृत उच्च विद्यालय गेड़िया में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिससे झारखंड जैव विविधता रांची द्वारा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांकन, स्लोगन लेखन तथा निबंध आदि हुए। टुम्पा कुमारी एवं पायल मंडल निबंध लेखन में क्रमश: शिव हेम्ब्रम, पिन्टु एवं रेशमा कुमारी अव्वल रहे।