पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीणों को बताया

सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीणों को बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|फतेहपुर/बिन्दापाथर

भाजपा कार्यकर्ताअाें द्वारा क्षेत्र में जनसंर्पक अभियान चलाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धि एवं विकास योजना के बारे में ग्रामीणों काे जानकारी दिया जा रहा है।

शनिवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के गेड़िया एवं श्रीपुर पंचायत के किशोरी, कालाझरिया एवं इंदुरडीड़ गांव में भाजपा के नेता माधव चन्द्र महतो के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चला गया। मौके पर भाजपा के माधव चन्द्र महतो ने उक्त सभी गांव पहुंच कर केन्द्र एवं राज्य सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, शौचालय, पेयजल सहित अन्य सभी प्रकार के विकास योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया।

इस अवसर पर अजय कुमार मंडल, दयामय मुखर्जी, प्रभाष राय, फटीक मल्लिक, भोलानाथ कुमार राय, रवि कुमार महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

बैठक में शामिल भाजपा नेता व ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...