पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी शुरू 551 कन्याएं निकालेंगी कलश यात्रा

लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ की तैयारी शुरू 551 कन्याएं निकालेंगी कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला प्रखंड में श्रीश्री 1008 लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ को लेकर खुशी और उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी आयोजक कमेटी द्वारा कलश यात्रा, हवन एवं पूजार्चना के साथ साथ भजन कीर्तन तथा धार्मिक प्रवचन के लिए पंडाल निर्माण करवाया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में विशेषकर कलश यात्रा में शामिल होने के लिए छात्राओं में अपार उत्साह है। इसबार 551 कन्याओं के इस शोभा यात्रा में शामिल होने की संभावना है। यही कारण है कि रिमझिम पाल, शिवानी सोरेन, राखी गोरांई, मौसमी दे, अंजलि पाल, स्वीटी झा, पुतुल हांसदा, पुनम मरांडी, शिल्पा राय समेत लगभग 300 कन्या श्रद्धालुओं का नाम सूचीबद्ध किया गया है। प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़, कुमीरदाहा, नाला, चक नयापाड़ा, डाड़र, सियारकेटिया, मधुवन, जीवनपुर, धवाटांड़, तिलावनी आदि दर्जनाधिक गांव से आकर बालिकाएं अपना नाम दर्ज करवा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि क्षेत्र के निकटवर्ती परिवार से कलश यात्रा जैसे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बालिकाएं काफी उत्साहित है। महायज्ञ प्रारंभ होने में लगभग एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। आयोजक कमेटी द्वारा साफ सफाई, क्षेत्र में प्रचार प्रसार तथा आवश्यक सामग्री संग्रह करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। महायज्ञ को ले सभी स्तर के लोग तथा स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।

कलश यात्रा के नाम दर्ज करती छात्रा।

खबरें और भी हैं...