शनिवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र नाला परिसर में शैक्षणिक अंचल गेड़िया एवं मध्य विद्यालय नाला परिसर में शैक्षणिक अंचल नाला का गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। दोनों अंचल के गोष्ठी पर मुख्य रुप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ऐग्नेस सोरेन उपस्थित थे। गोष्ठी में उपस्थित दोनों अंचल के शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। मौके पर बीईईओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन बाधित न हो तथा मॉडल मेन्यू के अनुरुप संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय। मेन्यू में परिर्वतन किसी भी परिस्थिति में न हो संबंधित अध्यक्ष एवं संयोजिका को सूचित करने को कहा गया। कहा कि सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए राशि अावंटित कर दिया गया है तथा कनेक्शन के लिए फॉर्म भी उपलब्ध करा दिया गया है। अविलंब गैस कनेक्शन लेकर प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।
छात्रवृति, किट्स के लिए सूची जमा करने, सभी मर्ज विद्यालय के सचिव को निर्देश दिया गया। उस विद्यालय में छात्र सहित बेंच डेस्क, खाना पकाने वाला वर्तन एवं सभी प्रकार के पंजी को समाहित विद्यालय में उपलब्ध कराएंगे तथा संबंधित सूची की एक प्रति कार्यालय में जमा करेंगे। सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन पत्र अविलंब जमा करने काे कहा गया। शौचालय, पेयजल, पुस्तक एवं नया नामांकन वर्गवार, जातिवार आदि का प्रतिवेदन अविलंब जमा करना सुनिश्चित करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। इस मौके पर संकुल साधन सेवी नित्यानंद गोराई, समर लायेक, रासबिहारी झा, हरिशंकर मंडल, साधन राणा, राकेश जायसवाल के अलावे नारायण मंडल, सुनिल कुमार माजी, विपद वरण कविराज, ब्रजगोपाल मंडल, प्रदीप राणा, कल्पना मित्र चार, शिखा चंद, बुलु साधु, बच्चू सिंह, ब्रजगोपाल मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, कालिपद मंडल, लुसाई राय, उज्जवल पाल, दयामय मंडल, प्रेम दुलारी, मुनमुन पाल, रीना कुंभकार, पार्वती टुडू सहित काफी संख्या में दोनों अंचल के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।