पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांद मांझी के हत्यारों का नहीं मिला सुराग

चांद मांझी के हत्यारों का नहीं मिला सुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला थाना क्षेत्र स्थित कालीपहाड़ी गांव के पास मिले शव की शिनाख्त भले ही चांद मांझी के रूप में किया गया है। लेकिन उसके हत्यारे का सुराग अबतक पुलिस को नहीं मिली है। यह बात भी दीगर है कि बंगाल के निमचा-आमकोला कोलियरी में कार्य करने वाले की हत्या कर झारखंड के सीमा में फेंकने से असलियत मालुम करने में पुलिस को काफी कठिनाई होती। लेकिन नाला थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गयानंद यादव की सुझबूझ एवं दूरदर्शिता के बदौलत गुत्थी सुलझाने में अपेक्षाकृत आसान हुआ है। महेशमुंडा पुल के पास लावारिश अवस्था में मिली बाइक मृतक चांद मांझी की है यानी घटनास्थल से लगभग चार किमी दूर में यह बाइक पुलिस को मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि अपराधी इसी बाइक से सवार होकर भाग रहे थे तथा तेल खत्म होने पर बाइक को वहीं छोड़ दिया गया है। शायद यही कारण है कि यह बाइक और डिक्की में मिली कागजात के आधार पर पुलिस को मृतक के परिजन तक पहुंचने में कामयाबी मिली है। इस घटना के संबंध में अनुसंधानकर्ता सह पुलिस अवर निरीक्षक ने कहा है कि जल्द ही इस घटना की असलियत सामने आएगी। इस घटना से क्षेत्र के लोगों द्वारा तरह -तरह की चर्चा हो रही है।

हत्या के बाद इसी बाइक से भागने का आरोपी ने किया प्रयास, लेकिन बाइक में पेट्रोल नहीं होने से छोड़कर भागा।

खबरें और भी हैं...