पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य सरकार के फैसले से पारा शिक्षकों में खुशी

राज्य सरकार के फैसले से पारा शिक्षकों में खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबे के पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतन वृद्धि के लिए झारखंड सरकार द्वारा महत्वपूर्ण फैसला लिए जाने से नाला प्रखंड एवं आसपास क्षेत्र के पारा शिक्षकों में खुशी व्याप्त है। इस तरह के फैसले और सुविधा प्रदान करने के लिए कमेटी गठन करने से पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। इस संबंध में पारा शिक्षक संघ के प्रखंड संयेजक शांतिमय मान्ना के अलावा पुनु बाउरी, दयामय मंडल और इंदु झा ने कहा कि लंबे समय से कार्यरत पारा शिक्षकों का पद स्थायी करना चाहिए। शिक्षण सेवा देने के क्रम में अधिकांश पारा शिक्षकों की उम्र भी अब अन्य नौकरी तलाशने के लिए नहीं रह गई है। इतना ही नहीं काम के बदले मिल रहे काफी कम मानदेय से वे न तो अपना परिवार चला सकते हैं और न ही अपनी संतानों का भविष्य संवारने में सक्षम साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से पारा शिक्षकों का जहां मनोबल बढ़ा है वहीं उनके परिवार में खुशियां छा गई है।

खबरें और भी हैं...