पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में जलापूर्ति व नामांकन बढ़ाने पर चर्चा

स्कूलों में जलापूर्ति व नामांकन बढ़ाने पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड संसाधन केंद्र नाला के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एग्नेश सोरेन ने साधन सेवियों के साथ एक बैठक कर अद्यतन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशाअनुसार अब एमडीएम तैयार करने के लिए सभी विद्यालयों में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालय को आवंटन भी भेजा गया है। इस कनेक्शन के लिए प्रपत्र भरकर यथाशीघ्र कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। चर्चा के क्रम में मर्ज किए गए स्कूल के छात्र छात्राओं का समायोजन, छात्रवृत्ति, उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा सभी बच्चों का बैंक खाता संख्या संबंधी प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ छात्रों को प्रदान करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बताया गया कि सभी विद्यालय में जलापूर्ति योजना को दुरूस्त करना है इसके लिए भौतिक स्थिति एवं उपलब्ध सुविधा के बारे में जल्द जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही विद्यालय में अब तक हुए नया नामांकन की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। इस मौके पर सुनील कुमार मंडल, परिमल मंडल, रासबिहारी झा, साधन कुमार राणा, राकेश जायसवाल, समीर कुमार महतो, लक्ष्मण चंद्र माजि, नित्यानंद गोरांई, कृष्ण महतो आदि संकुल साधन सेवी उपस्थित थे।

बैठक में शामिल साधन सेवी।

खबरें और भी हैं...