पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाला में डायरिया के कई मरीज भर्ती

नाला में डायरिया के कई मरीज भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूप और गर्मी गरमी के इस मौसम में नाला प्रखंड एवं आसपास क्षेत्र में डायरिया अपना पांव पसारने लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला में बच्चे और बड़े समेत रोजाना पांच छह की संख्या में इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं।

सोमवार को सीएचसी में पूर्णिमा राउत 35 वर्षीय, नयापाड़ा, पातामुनि मरांडी 42 वर्ष केंदुआ, भरत मोदी कोड़ा 11 वर्ष केंदुआटांड़, अरूणा घोष 55 वर्ष मोहनपुर, मुकेश मंडल 8 वर्ष काशीडंगाल आदि मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में डायरिया का उपचार के लिए हर तरह की दवा उपलब्ध रहने से मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ता है। इस बीमारी के संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. नदीयानंद मंडल ने कहा है कि इस धूप और गर्मी के मौसम में क्षेत्र में बच्चे सहित एक दो लोग डायरिया से आक्रांत हो रहे हैं। इस संबंध में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र के कर्मी को आवासन एवं केंद्र में उपचार के लिए दवा के साथ साथ आवश्यक निर्देश भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में अधिक पानी पीना चाहिए तथा कहीं निकलने समय चेहरे को ढंककर रखना चाहिए। इस गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे आसानी से आक्रांत होते हैं, ऐसे में उन्हें धूप के समय घर में ही रखना चाहिए।

खबरें और भी हैं...