बागडेहरी| आकना से चंद्रवाद मुख्य मार्ग जर्जर रहने से राहगिरों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन दर्जनों वाहनों का परिचालन होता है। काठीजोरिया, आकना, सटकी, चंद्रवाद सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन कुंडहित, नाला के अलावे बंगाल जाना आना करते हैं। खास कर बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है। सड़क पर सिर्फ नुकीले पत्थर ही दिखाई देते हैं। ग्रामीण प्रेम मंडल, सुखमय मंडल, सेख सबीबूल ने विभाग के कई बार इस जर्जर सड़क को मरम्मत करने की मांग की है। लेकिन सड़क आज भी जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है।