मिजिल्स टीकाकरण को ले कार्यशाला का आयोजन
नाला|क्षेत्र में मिजिल्स और रूबेला वायरस को समाप्त करने के लिए टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को 16 जून से प्रारंभ होने वाला कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नदीयानंद मंडल ने इस वायरस से होने वाला नुकसान, संक्रमण तथा बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दोनों वायरस के दुष्प्रभाव से अधिकांश बच्चे आक्रांत होकर कभी कभी जानलेवा भी साबित होता है। बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों में नौ महीना से पंद्रह साल तक के बच्चों को इस वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाना है। इस कार्यक्रम का संचालन के लिए कलस्टर के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मिजिल्स तथा रूबेला वाईरस से बचने के लिए कई आवश्यक जानकारी दिए। कहा कि इससे मुक्त करने के लिए टीकाकरण कराना अनिवार्य है। इस अवसर निरंजन दास, गयासुद्दीन के अलावा लक्ष्मण माजि, सरस्वती दास, पार्वती टुडू, दिवाकर कापरी, दयामय मंडल आदि ने भाग लिया।