यूथ कांग्रेस ने एसटी मोर्चा के विस्तार पर की चर्चा
जामताड़ा|यूथ कांग्रेस की बैठक बिंदापाथर हाईस्कूल में हुई। विधान सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के एसटी मोर्चा का विस्तार करने पर चर्चा किया गया। निर्णय लिया गया कि आगामी 10 दिनों में फतेहपुर प्रखंड कमेटी का विस्तार कर दिया जाएगा। नाला एसटी मोर्चा के अध्यक्ष समीर ने कहा कि बहुत जल्द वो भी नाला कमेटी का विस्तार करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कम से कम 500 लोगों को सदस्य बनाने और नाला एवं फतेपुर की विकास योजना में स्थानीय मजदूर से मिलकर न्यूनतम मजदूरी दर दिलाने का कार्य किया करें। मौके पर बबलू हेम्ब्रम, संजीत कोल, शेखर हांसदा, सुरेश मुर्मू, सुनीराम मरांडी, रूबीलाल हेम्ब्रम, तापस दत्ता, जिला उपाध्यक्ष बबलू विश्वकर्मा, मंजीत पांडे आदि उपस्थित थे।