जिला टीम ने लिया कंप्यूटर शिक्षा का जायजा
नाला|सर्व शिक्षा अभियान के तहत टेन प्लस टू विद्यालय में संचालित कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम का बुधवार को जिला टीम ने जायजा लिया। विभागीय सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा ले रहे छात्र छात्राओं की प्रगति एवं उपलब्धि के बारे में जानकारी ली। बच्चों से कंप्यूटर शिक्षा से मिल रहे ज्ञान, जीवन में उपयोग तथा कीपेड, माउस, प्रिंटर, डिवाइस आदि उपकरण का कार्य आदि के बारे में कई सवाल किया गया। इस सवाल का बच्चों ने काफी उत्साह के साथ जबाव दिया। इस अवसर पर कंप्यूटर शिक्षक मृनमय कविराज एवं अभय झा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कंप्यूटर के निर्धारित विषय वस्तु के बारे में जानकारी दी। मौके पर प्राचार्य सुबोध कुमार घोष, एसएमसी अध्यक्ष विधानचंद्र गोराई के अलावा राजेश कुमार, मुकेश कुमार आदि शिक्षक तथा सौरभ विश्वास, मानव मंडल, नेपाल घोष, पूजा साधु, हरिपद बाउरी, अमित दास आदि छात्र छात्रा उपस्थित थे।