पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 134 आंगनबाड़ी केंद्र को नहीं है अपना भवन

134 आंगनबाड़ी केंद्र को नहीं है अपना भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड सभाकक्ष में समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता, बाल विकास परियोजना सहित क्षेत्र में चल रहे विकास एवं जनकल्याणकारी की समीक्षा की गई।

मौके पर मुख्य रुप से बीडीओ सुनील कुमार प्राजपति उपस्थित थे। समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में चिकित्सकों को आवासन करने संबंधी पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। लेकिन सीएचसी नाला के चिकित्सक डॉ देवानंद प्रकाश आवासन नहीं करने की बात सामने आई। बीडीओ ने इस पर रोष प्रकट करते हुए चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का आवासन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं बाल विकास की समीक्षा के क्रम में सीडीपीओ रेवा रानी ने बताया 107 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना भवन है। जबकि कुल 134 आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के क्रम में बीडीओ ने विभाग का अनुमंडल कार्यालय रहने के बावजूद विभाग के सहायक अभियंता प्रखंड मुख्यालय में आवासन नहीं करते है। जिससे पेयजल संबंधी शिकायतों को ससमय दूर करने में असुविधा हो रही है। शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में बीइइओ ने बताया कि बच्चों का शत प्रतिशत आधार सिडिंग करने के लिए सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है। तथा वैसे बच्चे जिनका अभी तक बैंक खाता नहीं खुला है। बैंक से संपर्क कर जल्द से जल्द खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के क्रम में बीटीएएम राजीव कुमार ने बताया कि आगामी 27 से 29 जून तक कृषि एवं पशुपालन विभाग के तहत कृषक चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसका प्रचार-प्रसार आने वाले दिनों में आरंभ किया जाएगा। बैठक में अनुपस्थित बिजली, पेयजल एवं स्वच्छता, बैंक, पीडब्ल्यूडी सहित आरइओ के पदाधिकारी एवं कर्मियों से जवाव तलव करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बीसीओ जॉन मरांडी, चिकित्सा प्रभारी डॉ नदीयानंद मंडल, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एग्नेस सोरेन, सीडीपीओ रेवारानी सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में शामिल सीडीपीओ व अन्य अधिकारी।

खबरें और भी हैं...