गरीबों को इलाज के लिए सरकार से चार सालों में दिलाए तीन करोड़ से ज्यादा
अगर मदद करने का इरादा हो, तो किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है। ये बात क्षेत्र के विधायक मुरलीधर पाटीदार ने चरितार्थ की है। क्षेत्र के दीन-दु:खियों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले विधायक पाटीदार अपने कार्यकाल के चार सालों में क्षेत्र की जनता के दु:ख-दर्द में भी सहारा देने शामिल हुए।
अपने विधानसभा क्षेत्र के लगभग दो हजार लोगों को उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि से आर्थिक फायदा पहुंचाया है। अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा लोगों के इलाज के लिए लगभग 3 करोड़ 24 लाख 95 हजार रुपए की आर्थिक मदद सरकार से मंजूर कराई गई है।
विधायक को जब भी कोई आर्थिक सहायता एवं इलाज के लिए आवेदन देने आते हैं, तो वह तत्परता से उन्हें अपने लेटर पेड पर अनुशंसा करके अपने निज सचिव को आदेशित कर मदद कराते हैं। उनकी पहल से एक सप्ताह के अंदर ही आवेदनकर्ता को सहायता राशि मिल जाती है। विधायक पाटीदार से इस विषय में चर्चा पर वह बोले मेरे द्वारा मुख्यमंत्री से उक्त सहायता आवेदन पर स्वीकृति के लिए कहा जाता है, तो मेरे निवेदन को मुख्यमंत्री स्वीकार कर उक्त आवेदनकर्ता को सहायता राशि उपलब्ध करा देते हैं।
विधायक पाटीदार।