अभियान के चलते हितग्राहियों का किया सम्मान
अभियान के चलते हितग्राहियों का किया सम्मान
नलखेड़ा | गुदरावन पंचायत प्रभारी विवेक नागर व सह प्रभारी दीपक गौड़ के तत्वावधान में ग्राम गुदरावन में पंचायत चलो अभियान के तहत गत दिवस हितग्राहियों का सम्मान एवं मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया गया। अध्यक्षता सरपंच देवीलाल ने की। मुख्य अतिथि ग्राम अध्यक्ष हरिनारायण पाटीदार रहे। पत्र का विमोचन सह प्रभारी गौड़ ने किया। अतिथि स्वागत उद्बोधन रामकरण ने दिया। आभार पंचायत प्रभारी नागर ने माना।