पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यात्रा शुरू, विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन, बुजुर्गों का सम्मान किया

यात्रा शुरू, विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन, बुजुर्गों का सम्मान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के ग्राम ताखला में विधायक मुरलीधर पाटीदार ने गत दिवस विकास यात्रा शुरू करते हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक ने गांव के ही 100 से ज्यादा बुजुर्गजनों का सम्मान किया। ग्राम गोठड़ा, ग्राम हिरनखेड़ी में भी विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक लोढ़ा के नेतृत्व में पंचायत चलो अभियान के तहत ग्राम गुर्जरखेड़ी में ग्रामीणोें को सरकार की योजनाअों से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के दौरान भाजपा जिलाअध्यक्ष दिलीप सकलेचा, राजाराम गुर्जर, नाथूलाल परमार, राधेश्याम पाटीदार, पीरूलाल कलसिया, वल्लभप्रसाद पाटीदार, शिवनारायण भिलाला आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...