नलखेड़ा | भाजपा के नवनियुक्त खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज जैन का गत दिवस मां बगलामुखी मंदिर परिसर में मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। खेल प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पायलट, शिव कारपेंटर, मंडल मंत्री राजेश राठौर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आसिफ पठान, आईटी सेल नगर संयोजक यशवंत भावसार, नगर सह संयोजक शुभम कुमरावत, युवा मोर्चा के अनूपसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।