23 को मनाएंगे मां बगलामुखी जयंती, चल समारोह निकलेगा
नलखेड़ा | विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी की जयंती माता की पावन नगरी में मनाने के लिए रविवार को मां पीतांबरा सेवा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि मां बगलामुखी जयंती सोमवार 23 अप्रैल कोे मनाई जाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय सांवलिया नाथ मंदिर से चल समारोह निकाला जाएगा। यह नगर के विभिन्न मार्गों से होकर मां बगलामुखी मंदिर पहुंचेगा, जहां दोपहर 12 बजे मां को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन करके भोजन रूपी महाप्रसाद खिलाया जाएगा। समिति सदस्यों ने यह निर्णय भी लिया कि आयोजनों के लिए नगर में घर-घर पीले चावल देकर माता के चल समारोह एवं भंडारे में आने का न्यौता दिया जाएगा। इधर इस वर्ष माता की जयंती पर समीपस्थ गांव भंडावद, भैंसोदा, सेमली, गुदरावन, धरोला आदि से माता भक्त चूनर यात्रा निकालेंगे। यात्रा के माध्यम से मां को चूनर चढ़ाएंगे।