पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयंती समारोह के साथ महारैली निकली

जयंती समारोह के साथ महारैली निकली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मो. बड़ोदिया/करजू | मो. बड़ोदिया में रविवार को नलखेड़ा रोड पर पुरानी मंडी प्रांगण में डाॅक्टर आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ अजाक्स संघ व मां शबरी एकलव्य भील विकास परिषद मो. बड़ोदिया के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 127 वी जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। नगर में रैली निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सोनगरा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संघ थे। विशिष्ट अतिथि प्रताप वर्मा , संतोष बराड़ा, रामजी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद, हेमंत परमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा संघ, डाॅ. एस.एन. सोनगरा राष्ट्रीय महासचिव, राहुल बालेचा प्रदेश अध्यक्ष युवा संघ, प्रभुलाल सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष अजाक्स , मोहनलाल दशलानिया, अमृतलाल भूरिया, पी.एन. गौतम , रोशनी सोलंकी प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग , निलिमा चौहान, सुनीता मालवीय थे। अध्यक्षता सूत्रधार रामसिंह मालवीय संभागीय महासचिव अजाक्स ने की। मुख्य वक्ता स्वामी सत्यानंद महाराज संस्थापक विश्व हिंदू सत्य शोधक मिशन ने आंबेडकर जयंती पर समाजजनों को बताया जो अभी जो कोर्ट ने एसटी/एससी एक्ट में बदलाव किया है, गलत है, हम अपने हित के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...